कम उम्र में सफेद बाल किसकी कमी से आते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:29

बाल सफेद होने के कारण
आमतौर पर कम उम्र में बाल सफेद होने का कारण मेलेनिन है. मेलेनिन एक रंगद्रव्य है. यानी मेलेनिन के कारण ही बाल के रंग काले होते हैं. मेलेनिनन एक पिंगमेंट है जो आंख, बाल और स्किन की रंग और चमक को बनाए रखता है. जब शरीर में मेलेनिन कम बनने लगे या मेलेनिन की कमी होने लगे तो बालों का रंग सफेद होने लगता है. शरीर में जितना अधिक मेलेनिन रहेगा, बालों का रंग उतना ही गहरा काला होगा. मेलेनिन स्किन, आई और बाल में पिग्मेंटेशन प्रदान करता है. यह सूरज से निकले हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा करता है. यह सूरज की रोशनी के कारण क्षतिग्रस्त होने वाले हेयर सेल्स को रोकता है.

विटामिन बी 12 की कमी से आमतौर पर बाल सफेद होते हैं. इसलिए अपने भोजन में विटामिन बी 12 से भरपूर डाइट को शामिल करें. विटामिन बी 12 की कमी को मोटा अनाज या अंकुरित अनाज, डेयरी प्रोडक्ट, हरी पत्तीदार सब्जियों, मीट आदि से पूरी की जा सकती है. इसके अलावा विटामिन सी, डी और ई की भी जरूरत होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info